मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम रनगांव में सोमवार की सुबह एक किसान की उसके ही खेत पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी शिवराज (45) पुत्र गनपत अहिरवार सोमवार की रात को अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। इसके बाद सोमवार की सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां शिवराज की अचानक से हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। वहां मौजूद उसकी पत्नी ने अन्य परिजनों को दी, जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। फिर भी परिजन उसे मड़ावरा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण की खेत पर हालत खराब होने पर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।