फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस की टक्कर से पैदल जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा में सड़क किनारे पैदल जा रहे किसान की बस की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम नदनवारा निवासी चंद्रभान (51 वर्ष) पुत्र राजधर शुक्रवार की शाम को लगभग पौने सात बजे खेत पर उड़द की कटाई होने के बाद अपने सिर पर चारा रखकर घर लौटने लगा। अभी वह सड़क हाइवे पर पहुंचा ही था कि ललितपुर से झांसी की ओर से जा रहे एक रोडवेज डिपो बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और बस उसी रफ्तार से आगे चली गई। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे उठाया और एंबुलैंस को बुलाकर जिला अस्पताल उपचार को ले गए, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रिफर कर दिया और झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि उसके पिता तीन भाईयों में सबसे छोटे थे और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें