फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवैल का करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटसैमरा में खेत पर लगी ट्यूबवेल की मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटसैमरा निवासी केशव सिंह सिसौदिया (51) बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब बारह बजे खेत पर बने गड्ढे में ट्यूबवेल से पानी भरने गए, तभी मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गए। आसपास मौजूद परिजनों ने यह देख तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि केशव सिंह उसके मौसाजी थे और जब वह खेत में बने गड्ढे में पानी भरने के लिए गए और मोटर चालू की तो उसमें आ रहा करंट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है और वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें