फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बड़गाना में एक किसान को सांप के डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम बड़गाना निवासी पप्पू कुशवाहा (35) पुत्र पुनू कुशवाहा रविवार को सुबह गांव में ही स्थित अपने खेत पर उड़द के बीज की बोहनी कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया, जिस पर वह चीखा चिल्लाया तो वहां आसपास काम करने वाले लोग भी आ गए और सांप को भी जाते हुए देखा। परिजन उसे पहले गांव में ही झाड़फूूंक के लिए ले गए। हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृृतक के चचेरे भाई नीरज कुशवाहा ने बताया कि मृतक के नाम दो एकड़ जमीन है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। जबकि वह तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें