फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के दो गांवों में बिजली गिरने से किसान और भैस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के दो गांवों में बिजली गिरने से बबूल के पेड़ के नीचे खड़े किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर मैनवारा गांव में पेड़ के नीचे बंधी भैंस भी बिजली गिरने से मर गई।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम मैनवारा निवासी गोपाल (46) पुत्र लाल सिंह सोमवार को दोपहर में अपने खेत पर अदरक की फसल की रखवाली करते हुए भैंसों को चरा रहा था। इसी दौरान भैंसे खेत के पास स्थित नाले के दूसरी ओर चली गईं। यह देख वह भैंसों के पास चला गया। दोपहर करीब तीन बजे अचानक बारिश होने लगी। पानी से बचने के लिए वह पास में ही एक बबूल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शाम को भैंसें घर लौट आईं, लेकिन देर शाम बाद भी जब गोपाल घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
खोजबीन के दौरान रात करीब 11 बजे उसका शव बबूल के पेड़ के नीचे जला हुआ पड़ा मिला। बबूल का पेड़ भी फटा पड़ा था। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई हरदयाल ने बताया कि उसके भाई गोपाल के दो बेटे व एक बेटी है। वह दो भाई व पांच बहनों में सबसे बड़ा था। उसके नाम करीब दस एकड़ और उसकी पत्नी के नाम तीन एकड़ जमीन है।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के ग्राम तिलहरी निवासी काशीराम अहिरवार की भैंस घर में ही एक पेड़ की नीचे बंधी हुई थी। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से भैंस मर गई।
सोमवार को हुई थी मां-बेटे की मौत
ललितपुर। बीते रोज थाना जखौरा के ही ग्राम ननौरा में अदरक की फसल की रखवाली के समय बारिश के दौरान एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की बिजली गिरने से मौत हो गई थी। जखौरा क्षेत्र में ग्राम ननौरा, मैनवारा व तिलहरी लगभग तीन से चार किलोमीटर दूरी पर स्थित हैं और बीते रोज इन गांवों में लगभग दस से पंद्रह मिनट के अंतराल में बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं।
--
थाना जखौरा के ग्राम मैनवारा निवासी गोपाल की बिजली गिरने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों को रात करीब 11 बजे जानकारी लगी थी। लेखपाल को मौके पर भेजकर घटना का मुआयना कराया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शासन के निर्देश के अनुसार मृतक के आश्रितों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

श्याममणि त्रिपाठी, तहसीलदार सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें