फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हृदयाघात होने से मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpgded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनारी में खेत पर गए किसान की हृदयाघात होने से मौत हो गई। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनारी निवासी मगनलाल (53) पुत्र सुक्के कुशवाहा बृहस्पतिवार की देर शाम को लगभग सात बजे खेत पर गया था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार होने पर उसे कुछ लाभ मिला। जिस पर परिजन चिकित्सकों की सलाह पर उसे घर ले गए, लेकिन अगले दिन शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे फिर से उसे सीने में दर्द हुआ और वह बेसुुध हो गया। जिस पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं और उसके पास पांच एकड़ कृषि भूमि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें