फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर हालत बिगड़ने से किसान की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिरधा में खेत पर काम कर रहे एक किसान की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह इस बार फसल खराब होने से परेशान था। इसी वर्ष उसे बेटी की शादी भी करनी थी।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा निवासी कल्ला (49) पुत्र थोवन मंगलवार की देर शाम को खेत पर गए थे, जहां वह थ्रेसिंग करा रहा था। वह ईंटे बनवाने का काम भी कर रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने फोन करके घर पर परिजनों को बताया, परिजन खेत पर पहुंचे और उसे तत्काल बिरधा अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही बेसुध हो गया। बिरधा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई शीलचंद ने बताया कि उसके भाई के पास करीब सवा एकड़ खेती की जमीन है, इस बार फसल में काफी नुकसान हो गया और उसे अपनी बेटी की शादी भी करनी थी। जिस वजह से वह परेशान रहता था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। वह चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें