फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा। थाना बार अंतर्गत मजरा मोतीखेरा में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बार के मजरा मोतीखेरा निवासी मातादीन यादव (34) पुत्र शंकर यादव घर से खेत पर गया था। वहां पर वह मशीन से चारा काटने लगा। इसी दौरान खेत के ऊपर से निकले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। इससे किसान को जोर का झटका लगा और अचेत हो गया। काफी समय बीत जाने पर जब वह घर नहीं लौटा तो घर वाले उसे ढूंढने खेत पर गए, जहां वह अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। अचेत अवस्था में पड़ा देख परिजन चिल्लाए और चीख-पुुुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्रित हो गए। मातादीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के एक पुत्र व पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें