फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बिरधा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम विजयपुरा में खेत पर गाज गिरने नवयुवक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम विजयपुरा निवासी राजेंद्र सिंह यादव (28) पुत्र सिरनाम सिंह खेत पर गया था। इसी दौरान शाम के समय गरज के साथ बरसात होने लगी, जिससे वह खेत पर ही रुक गया। इसी दौरान जोरदार चमक के साथ बिजली कड़की और खेत में गाज गिर गई, जिसकी चपेट में आने से राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। काफी देर तक राजेंद्र सिंह जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खेत पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें