ललितपुर के थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम कुआगांव निवासी भजन (45) पुत्र दरजू लोधी सोमवार की शाम को मवेशी चराते समय गाज गिरने से किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वहीं थाना पाली के ग्राम चंदेरा में गाज गिरने से ग्राम चंदेरा निवासी खेमचंद, भगवान सिंह एवं सुमित घायल हो गए, जिनका पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
बानपुर क्षेत्र के ग्राम कुआगांव निवासी भजन लोधी सोमवार की सुबह करीब ग्यारह भैंसें चराने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गया था। शाम को हुई तेज बारिश के बीच अचानक आसमान से तेज गर्जरा के साथ वहां गाज गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम को करीब छह बजे जब उसकी भैंसे घर लौट आई तो परिवारजनों व ग्रामीणों ने एक साथ पहाड़ी पर जाकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी देर शाम को करीब साढ़े सात बजे उसका शव झुलसा हुआ मिला।
जानकारी मिलने पर बानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना पाली के ग्राम चंदेरा में गाज गिरने से ग्राम चंदेरा निवासी खेमचंद, भगवान सिंह एवं सुमित घायल हो गए, जिनका पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया, जहां उनके ठीक होने पर घर वापस भेज दिया।