फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में थ्रेसिंग कराते समय किसान की हालत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली के गांव बंगरिया निवासी कैलाश कुशवाहा (60) पुत्र बरजोर कुशवाहा बृहस्पतिवार को सुबह खेत में उड़द की फसल की थ्रेसिंग करा रहा था। इसी दौरान उसके सीने में अचानक से तेज दर्द होने लगा और हालत बिगड़ने से जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने उड़द की फसल कम निकलने पर हृदयाघात की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बंगरिया निवासी कैलाश कुशवाहा खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को सुबह वह खेत पर उड़द की थ्रेसिंग कराने के लिए गया था। सुबह करीब ग्यारह बजे जब थ्रेसिंग हो रही थी, इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अध्यापक चुन्नीलाल कुशवाहा ने बताया कि भाई को जब जिला अस्पताल लाया गया, तो वह कम फसल निकलने पर चिंता कर रहा था और फिर मौत हो गई। कैलाश के नाम कुल साढ़े चार एकड़ जमीन है। मृृतक चार भाई व दो बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें