फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भूसा भरते समय किसान को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेत पर भूसा भरते समय थाना बार अंतर्गत ग्राम टोड़ी निवासी 45 वर्षीय रमजू कुशवाहा को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के बेटे कुंवरलाल ने बताया कि उसके पिता रमजू सोमवार को खेत पर भूसा भरने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए थे। भूसा भरते समय उन्हें सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद जब परिजन खेत पर पहुंचे तो रमजू ने उनको बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। इसके बाद रमजू की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है। वह खेती किसानी करता था। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें