फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में फरहीन प्रथम

Fri, 29 Dec 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lalitpur, yuva mahotsav news - फोटो : demo
विज्ञापन
दीपचंद्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय और श्री विद्यासागर कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है। इस युवा महोत्सव का शुभारंभ खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ किया गया, जो स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई।
विज्ञापन

युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने क्रीड़ा प्रांगण में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एथलिटों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी लेकर, विगत वर्ष की चैंपियन रही छात्रा फरहीन और देवेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि प्रज्ज्वलित की गई ओलंपिक लाइट (मशाल) के साथ प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फरहीन वानो ने प्रथम, प्रियंका कुशवाहा ने द्वितीय और कौशिल्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके बाद बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जितेंद्र सिंह ने प्रथम, देवेंद्र ने द्वितीय और सत्येंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विनीत सिंह ने प्रथम, जितेंद्र सिंह ने द्वितीय व बिहारी लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं की 200 मीटर की दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, चांदनी रजक ने द्वितीय व पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में जितेंद्र सिंह ने प्रथम, विनीत तिवारी ने द्वितीय व शिवम सेजवार ने तृतीय स्थान और बालिका वर्ग में प्रियंका ने प्रथम, चांदनी रजक ने द्वितीय और पूजा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में खेमचंद्र केवट ने प्रथम, विवके यादव ने द्वितीय व आमिर खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसी तरह बालिका वर्ग में पूजा साहू ने प्रथम, फरहीन वानो ने द्वितीय व खुशबू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद बालक वर्ग की गोला प्रक्षेपण प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसमें हेमंत केवट ने प्रथम, आमिर खान ने द्वितीय और कुलदीप तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्वर्ण रजत तथा कांस्य पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपजिलाधिकारी विधेश कुमार व जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी पियूष राय उपस्थित रहे। प्राचार्य डा. जेएस तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रो. भगवत नारायण शर्मा, राकेश कुमार, रमेश चंद्र, हेमंत दुबे, एसबी सिंह, अजय तोमर, गौरव, प्रदीप, प्रवीण, प्रतीक, अंशुल जैन, आदित्य मिश्रा, प्रकाश नारायण साहू, रंजना श्रीवास्तव, प्रदीप गंगेले, प्रियंका पाराशर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


30 को होगा मंच कार्यक्रम
इसी क्रम में 30 दिसंबर को महाविद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे से रंग-मंच पर नाटक, संगीत के रंगारंग कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं अतिथि आकेस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संचालक प्रो. कामिनी जैन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें