फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जमीन के विवाद में घायल भाई की मौत पर भड़के परिजन, किया प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डेढ़ माह पूर्व जमीन को लेकर बड़े भाई से हुए विवाद के बाद पिटाई में घायल बादाम सिंह (44) निवासी ग्राम खुरा कोतवाली सदर की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेकर सदनशाह चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी करने और अन्य आरोपियों को इसमें शामिल कर कार्रवाई करने की बात करने लगे। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। सीओ सदर अजय कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम खुरा निवासी बादाम सिंह 15 जुलाई को अपने ही बड़े भाई से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें बड़े भाई ने अपने पुत्र व परिजनों के साथ मिलकर बादाम सिंह की लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इधर घायल बादाम सिंह की हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया था। तब से उसका इलाज झांसी में चल रहा था। रविवार की शाम को बादाम सिंह की झांसी में मौत हो गई। परिजन शव लेकर ललितपुर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। सोमवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन शव को वाहन में रखकर सदनशाह चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित परिजनों की मांग थी कि दर्ज मुकदमे में अन्य आरोपियों को शामिल किया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। चौराहे पर प्रदर्शन होने को लेकर कोतवाली सदर से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। सीओ सदर अजय कुमार ने आक्रोशित लोगों से बातचीत की और दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी करने का भरोसा दिया। जिसके बाद करीब आधा घंटे बाद मामला शांत हुआ और वह शव लेकर अंतिम संस्कार को ले गए। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज है। अब घायल की मौत होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए।

पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात थी पुलिस
इस घटना में घायल बादाम सिंह की मौत के बाद शव के पोस्टमार्टम के दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इससे पूर्व बादाम सिंह जब घायल था और उसका इलाज चल रहा था, तब उसके परिजन चारपाई पर उसे लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां सभी ने एसपी से कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें