फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम बांसी में खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम बांसी निवासी बलराम (35) पुत्र रमेश कुशवाहा शनिवार की दोपहर में लगभग तीन बजे अपने खेत में लगी सब्जी में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया, जिस पर वह चिल्लाया और आसपास काम कर रहे लोगों को सांप के डसने की बात बताई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बलराम को बेसुध अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। वह तीन भाई व सात बहनों में सबसे छोटा था। ग्राम मड़वारी निवासी मृतक के भांजे दशरथ में बताया कि उसके मामा के नाम पर मात्र डेढ़ एकड़ खेती है, जिस पर मामा सब्जी की खेती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें