फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मी को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी

Wed, 13 Apr 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
फजीऱ्र् बलात्‍कार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। सत्ता के नशे में चूर एक नेता ने गैरकानूनी काम करने से मना करने पर सरकारी लिपिक को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। पिछले दो दिनों से नेता व सरकारी कर्मी के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में है। पूरा मामला महीनों पुराने टेंडर मांगने का है।
विज्ञापन



सत्ताधारी नेता ने बार ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक से दो महीने पहले निकले टेंडर के कागजात की मांग की। जब लिपिक ने कैश बुक भर जाने की बात कही, तो नेता ने गालीगलौज करते हुए दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे डाली। दो मिनट व चार मिनट की दो ऑडियो क्लिप में सत्ताधारी नेता किस प्रकार से सरकारी कर्मियों पर गैरकानूनी काम कराने का दबाव डालते हैं। नेता ने वरिष्ठ लिपिक के साथ हुई बातचीत में बीडीओ व दो इंजीनियरों को भी दुष्कर्म के मामले में फंसाने के साथ ही अपने गुर्गों से पिटवाने की धमकी दे डाली। वायरल हुई ऑडियो क्लिप प्रशासनिक अधिकारियों के पास भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें