फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा को मृत दिखा कर निकली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी को शातिर दिमाग लोगों द्वारा मृत दिखा कर उसकी जमा पूंजी हड़पने ली। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की हैं। कल्यानपुरा निवासी बाबूलाल पुत्र हरप्रसाद कुशवाहा ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसने दो परिचित युवकों के अच्छा ब्याज और बोनस मिलने की बातों में आकर जिला मुख्यालय स्थित एक बैंक में लगभग आठ लाख रुपये की फिक्स डिपोजिट और दो लाख उनतीस हजार रुपये अन्य खाते में जमा किए थे। जब उसकी जमा समय अवधि पूरी हुई और वह अपनी रकम निकालने गया तो ,वहां उसे बताया गया है कि बाबूलाल की मृत्यु के बाद उसकी पूरी रकम निकल चुकी है। अपनी मृत्यु की बात सुनते ही उसके होश उड़ गए। उसने बैंक वालों को अपने जीवित होने की बात कही। परंतु उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। अपनी रकम के लिए पीड़ित ने कई बार बैंक के और पैसा जमा कराने वाले के घर के चक्कर लगाए परन्तु किसी ने उसकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उसने अपने जीवत होने का प्रमाण लिए पीड़ित ने पूरे मामले की गहराई से जांच करते हुए रकम दिलाने एवं उसके साथ ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें