फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाइए होशियार, त्योहार पर धड़ल्ले से बेच रहे नकली मावा, तेल, मसाले

विज्ञापन
sweet.jpg - फोटो : sweet.jpg
विज्ञापन
हो जाइए होशियार, त्योहार पर धड़ल्ले से बेच रहे नकली मावा, तेल, मसाले
विज्ञापन

नकली सामान पर ब्रांडेड कंपनी का लगाया जा रहा टैग
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। दीपावली आते ही तेल, घी, मसाले और मावा खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। वहीं, कुछ दुकानदार इसका लाभ उठाते हुुए मिलावटी एवं नकली सामग्री बेच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में नकली और मिलावट वाले सामान की बिक्री करने वालों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा। इस समय मावा, तेल, घी, मसाले आदि खाद्य पदार्थों में व्यापक पैमाने पर मिलावट की जा रही है।
तहसील का क्षेत्र मध्य प्रदेश की सीमा से घिरा होने के कारण काफी संवेदनशील रहता है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सामानों की कीमतों में अंतर होते ही सक्रिय कारोबारी बिना टैक्स अदा किए सामान को एक दूसरे प्रांतों में ले जाते है। वहीं दीपावली आते ही कुछ व्यापारी अधिक लाभ कमाने के लिए मावा, तेल, मसाले, घी आदि में मिलावट करने से नहीं चूकते है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं, कुछ दुकानदार नकली सामग्री पर नामी ब्रांड की उत्पादक कंपनी के रैपर लगा कर भोले-भाले ग्राहकों को चूना लगाने का काम कर रहे है। इसकी जानकारी के बाद खाद सुरक्षा विभाग पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। जबकि कई दुकानदार नकली सामान पर ब्रांडेड कंपनी का लगाकर सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते हैं मिलावट
काली मिर्च में पपीता के बीज, धना में लकड़ी का बुरादा, देशी घी में तेल, मावा में आलू आदि का मिश्रण किया जाता है।
प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रसाधन ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के अधिकारियों को मिलावट एवं नकली सामग्री का कारोबार करने वालों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। शनिवार से पूरे जनपद में नकली एवं मिलावट खोरों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-- विनय कुमार, जिला खाद्य निरीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें