फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जांच में फेल, फिर भी बाजार में बिक रहा पान मसाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के बाजारों में राजश्री पान मसाले की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, जबकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में इसका एक बैच असुरक्षित पाया गया है। प्रयोगशाला में नमूना फेल होने के बाद विभाग ने संबंधित उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की है। इसके बावजूद बाजार में इसकी बिक्री जारी रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीते 21 अप्रैल को नझाई बाजार स्थित बड़कुल एंड कंपनी से राजश्री पान मसाला के बीएचसी 26 बैच का नमूना लिया था। जांच के लिए इसे प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरा और उत्पाद को असुरक्षित घोषित किया गया। जांच में सामने आया कि पान मसाले की लागत कम रखने के लिए पारंपरिक कत्थे के स्थान पर एक सस्ते एवं हानिकारक रसायन का इस्तेमाल किया गया था। इससे उत्पाद में सफेदी, चमक और विशेष कसैलापन पैदा किया जाता है। इस तरह की मिलावट को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है।आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन विनोद कुमार शर्मा ने मामले में कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी दी है।नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें