फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मौसम में बदलाव से बढ़े आंखों के मरीज, अस्पताल पहुंचे 175

Wed, 26 Jul 2023 01:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव होेने से लोगों की आंखों में परेशानी बढ़ गई है। एलर्जी के कारण आंखें लाल हो रही हैं और जलन भी होती है। चिकित्सकों के अनुसार इस बीमारी को वर्नल कंजक्टिवाइटिस कहते हैं। इसके साथ ही जिले में आई फ्लू मरीजों की भी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह बीमारी बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी यह बीमारी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में नेत्र सर्जन के पास 125 और नेत्र परीक्षण अधिकारी के पास 50 मरीज पहुंचे। मरीजों की आंखें लाल, पुतली के पास गंदगी और सूजन, आंखों में जलन आदि थी। चिकित्सकों ने बताई कि यह एक संक्रामक बीमारी है। जिसमें बैक्टीरिया और वायरल है। जो बदलते मौसम के साथ लोगों की आंखों को प्रभावित करती है। इसमें एक आंख से दूसरी आंख में इंफेक्शन हो जाता है। इससे पुलती में सूजन आ जाती है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि यदि आंखों में तेज जलन और सामान्य आंखों से अधिक लाल होती हैं, तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। सही समय पर उपचार कराना जरूरी है। यह बीमारी आंखों की रोशनी को भी प्रभावित कर सकती है।

संक्रमण से बचाव
आंखों को साफ रखें, बाहर से घर पहुंचने पर को ठंडे पानी से ठीक तरह से साफ करें। बार-बार हाथ से आंखों को न छुएं। आंखों पर चश्मा लगाए रखना। दूसरे के रूमाल या तौलिया का उपयोग न करें। डॉक्टरों की परामर्श पर दिन दिन में पांच से छह बार आई ड्राप डालें। हाथ से आंखों को न छुएं।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन डॉ. आरपी राजपूत ने बताया कि अगर आंखों में लालिमा और जलन है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह बीमारी बारिश के मौसम में वायरल और बैक्टीरिया के कारण होती है। सही समय पर अगर इसका उपचार नहीं कराया गया, तो आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें