फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुर्घटनाओं की थाना वार सूचना न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा में कमी के लिए चलाएं जागरुकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में थानों से दुर्घटनाओं के कारण उपलब्ध न कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर कर अगली बैठक में थानावार सूचना उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा एनएचएआई, एआरटीओ, पीडब्लूडी व यातायात निरीक्षक नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करें।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाए जाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें पिछले महीने घटित दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सुधार किया गया है। इस पर दुर्घटना वाले स्थानों पर बोर्ड लगाकर प्रदर्शित करने व डीआईओएस व बीएसओ को रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से छात्रों, अभिभावकों व जनमानस को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान व नुक्कड नाटक कराएं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित रैली व भाषण व प्रतियोगिताएं कराई जाएं। डीसीएमओ को ब्लॉक स्पॉट पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने व एआरटीओ को ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवारियां बैठी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें