ललितपुर। भारत सरकार का विजन है कि प्रत्येक जिले को पोंटेशियल एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाए। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। इसको लेकर ललितपुर कलक्ट्रेट में 30 दिसंबर 2020 को संयुक्त आयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार संवर्धन विभाग कानपुर और संबंधित विभागों के मध्य कार्ययोजना तैयार किए जाने के लिए वेबिनार आयोजित किया गया था। इसमें कहा गया कि बल्क ड्रग पार्क, हवाई पट्टी व मेडिकल कॉलेज के निर्माण से निर्यात को बढ़ेगा मिलेेगा।
बैठक में डीजीएफटी से हिमांशु द्वारा जनपद में हो रहे निर्यात उत्पादों पर प्रकाश डालते हुए इन उत्पादों, जिसमें ग्रेनाइट ब्लॉक्स, जरी सिल्क साड़ी के लिए विशेष कार्य योजना तैयार किए जाने का विवरण प्रस्तुत किया। इसमें विशेष रूप से सामान्य सहायता सुविधा केंद्र की स्थापना के साथ-साथ जनपद में हथकरघा उत्पाद के लिए एक मात्र डिपो बनाने में बल दिया गया। डिजाइन कार्य के लिए निफ्ट जैसे डिजाइन इंस्टीट्यूट से सहायता प्राप्त करने का एजेंडा में शामिल किया गया है। यह भी विशेष है कि जनपद ललितपुर में एक मात्र इकाई भारत एक्सप्लोसिव लि. द्वारा स्थापित फार्मा इकाई में दवाई बनाने के लिए प्रयुक्त उत्पाद का निर्माण कर पाकिस्तान, बांग्लादेश श्रीलंका जैसे देशों को भी निर्यात किया जा रहा है, जो जनपद ललितपुर के गौरव की बात है।
भारत सरकार में निर्यात संवर्धन विभाग द्वारा जनपद में गठित कमेटी में सचिव के रूप में नामित उपायुक्त उद्योग द्वारा बैठक आमंत्रित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार आयोजित कर निर्यात से संबंधित सहायता एवं समस्याओं के संबंध में उद्यमियों से रूबरू करने के निर्देश दिए गए और बताया गया कि निकट भविष्य में जनपद हो रहे विकास कार्य, जिसमें 2000 एकड़ में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क, शहर में हवाई पट्टी एवं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से भी निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिसके लिए सतत प्रयास जारी है। वेबिनार में उपायुक्त उद्योग, ललितपुर, सहायक आयुक्त हथकरघा, डीडीए नाबार्ड, जिला अग्रणी प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, प्रबंधक भारत एक्सप्लोसिव लि. हस्तशिल्प विभाग, एमएसएमई कानपुर द्वारा भाग लिया गया।