फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मनरेगा में जेसीबी लगाने पर वसूली जाएगी व्यय धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में जेसीबी का प्रयोग करने पर अब प्रोजेक्ट पर व्यय की गई धनराशि की वसूली की जाएगी। संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में जेसीबी चलने की शिकायत आए दिन अधिकारियों के समक्ष आ रही थी। अब मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि जेसीबी का प्रयोग करने पर प्रोजेक्ट पर व्यय धनराशि की वसूली सहित संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डीसी मनरेगा रवींद्रवीर सिंह ने बताया कि मनरेगा के कार्यों में जेसीबी चलने की शिकायतों को देखते हुए सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें