फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टेक्नीशियन के अभाव में बंद पड़ी ऑडियोमेट्री मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में शहर के साथ सुदूर क्षेत्र से मरीज आते हैं। यहां ओपीडी में एक हजार से अधिक लोग आते हैं, जिनमें नाक, कान, गला विभाग के प्रतिदिन 50 से 60 मरीज होते हैं। इनमें चार से पांच मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें कम सुनाई देने समेत अन्य समस्या रहती है। इन मरीजों की श्रवण शक्ति की क्षमता जांचने के लिए आडियोमेट्री मशीन की आवश्यकता होती है। अस्पताल में यह मशीन उपलब्ध है, लेकिन अब तक चालू नहीं हो सकी है। कारण, यहां मशीन को संचालित करने वाला टेक्नीशियन नहीं है। ऐसे में मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लंबे समय से जांच न होने से अब मरीजों ने भी आस छोड़ दी है।
-
श्रवण शक्ति की जांच के लिए ऑडियोमेट्री मशीन उपलब्ध है। टेक्नीशियन के अभाव में जांच नहीं हो पा रही है। जल्द ही इसके संचालन का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें