फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए शिक्षा विभाग तेजी से तैयारियों में जुटा है। परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूम के जरिए की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इसे स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। यहां 50 केंद्रों पर परीक्षा होगी। हाईस्कूल के 21,400 व इंटर के 14662 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जा चुकी हैं। उक्त उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अभी स्टेटिक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर, एलईडी टीवी सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और इससे परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें