फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए परीक्षार्थियों को दिया संदेश

विज्ञापन
covid 19. - फोटो : covid 19.
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की मुख्य अवशेष परीक्षाएं जो कि कोविड-19 महामारी के दौरान संचालित हो रही हैं। ऐसे में श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस महामारी से सुरक्षा के उपाय अपनाकर परीक्षार्थियों को मानसिक अवसाद से मुक्त कर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के गेट चेकिंग पर प्राचार्य जेएस तोमर और शिक्षक प्रो कामता प्रसाद, प्रो अभिषेक रावत, प्रो पलक जैन, प्रो एकता शर्मा ने पीपीई किट से युक्त होकर परीक्षार्थियों के शारीरिक तापमान को जांचा और उन्हें कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनकर परीक्षा देने का आदेश दिया। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र को पूर्ण रूप से प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाता है। जिससे परीक्षार्थियों में कोरोना महामारी के प्रति परीक्षा केंद्र की समुचित व्यवस्था को देखते हुये भय न रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य एवं शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य पर नजर बनाये रखा। परीक्षा की प्रात:कालीन पाली में कुल 200 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 181 उपस्थित एवं 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रभारी कामिनी जैन, सहायक केंद्राध्यक्ष रमेश कुमार, प्रो. शेर बहादुर सिंह प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. राकेश राजन, प्रो. रामेंद्र, प्रो. विनीता जैन, प्रो. दीपिका वर्मा और अन्य समस्त स्टाफ की सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें