फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य पर भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम टौरिया में दस दिन पहले कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में भड़काऊ भाषण देने और लोगों को डराने के मामले में थाना बार पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम बांसी निवासी लीलाधर उर्फ कुल्लू दुबे द्वारा ग्राम टौरिया में तीन फरवरी 2021 को कंबल वितरण समारोह में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों के बीच भड़काऊ बयान दिया था। बिना अनुमति के सभा भी की थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि वह गुंडा था, गुंडा है और गुंडा रहेगा। थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि इससे सभा में मौजूद व्यक्तियों व गांव के लोगों में भय व्याप्त हो गया। इस पर थाना बार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीलाधर उर्फ कुल्लू दुबे ने कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सभा में जो भाषण दिया था, उसके वीडियो को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पेश किया गया है। उन्होंने अपने भाषण में गुंडा शब्द का इस्तेमाल भ्रष्टाचार, गरीबों का शोषण और उत्पीड़न करने वालों के लिए किया था। जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें