फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाए सबूत नष्ट कर मुकदमा खत्म करने के आरोप

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सोजना के ग्राम भौंड़ीं में तीन माह पूर्व परिवार के ही कुछ लोगों से परेशान होकर वीडियो बनाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम भौंड़ी निवासी रश्मि पत्नी स्व. विंद्रावन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि तीन माह पूर्व 16 मई को उसके पति विंद्रावन ने अपने चचेरे भाई व भाभी पर आरोप लगाते हुए मरने से पहले वीडियो बनाकर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में पति ने दो लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। एक माह पूर्व उसे थाने में बुलाकर एक मोबाइल ले लिया, जिसमें उसके पति की मृत्यु का सबूत था और उक्त मोबाइल रख लिया। इसके बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने एसपी को सात अगस्त को लिखित शिकायत की थी, जिस पर थाना सोजना पुलिस ने उसे बुलाया तो उसके जेठ कमलेश को लेकर वह थाने गई तो वहां कहा गया कि पूर्व विवेचक द्वारा जांच को खत्म कर दिया गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त मामले में अन्य विवेचक द्वारा जांच की जाकर उक्त सबूत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें