ललितपुर। एसआईआर कार्य में लगी महिला बीएलओ सुनीता नामदेव के पति की मौत होने के बाद भी उसने अपना एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत किया। सुनीता बूथ संख्या 373 वार्ड नंबर दो सुरईघाट कॉलोनी की बीएलओ है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। नंबवर माह में निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें कुल 468 मतदाताओं के फार्म सौंपे गए थे। 17 नवंबर को अपना कार्य शुरू किया था। इसके तीन दिन बाद 20 नवंबर को उनके बीमार पति महेश नामदेव की मौत हो गई थी। इसके दो दिन होने के बाद 23 नवंबर को सुनीता अपने काम में जुट गई थी और घर-घर जाकर मतदाताओं के फार्म भरे और अपना कार्य शत प्रतिशत किया। काम के प्रति इस प्रकार की गंभीरता को लेकर महिला बीएलओ को एसडीएम सदर मनीष कुमार ने उसके घर जाकर पति के देहांत पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उसे शत प्रतिशत कार्य करने पर सम्मानपत्र दिया। संवाद