फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जांच पूरी होने के पांच माह बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं

Tue, 04 Mar 2025 12:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से की शिकायत, जांच में अधिकारियों को मिली थी गड़बड़ी
विज्ञापन


क्योलारी के ग्राम पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी का लगाया था आरोप
मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर की शिकायत
सिलावन(ललितपुर)। ब्लॉक महरौनी की ग्राम पंचायत क्योलारी के सदस्यों ने करीब पांच माह पहले ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायती की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भेजे शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत सदस्यों बलवंत सिंह, अमन सिंह, हरि सिंह, रानी बहू ,सुमन और कमला देवी ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी से पंचायत में मनरेगा पांचवें वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए सीसी रोड निर्माण, जन सुविधा केंद्र निर्माण की गुणवत्ता काफी निम्न स्तर की है। रानी अवंती बाई अमृत सरोवर का निर्माण मानक के विपरीत किया गया है। हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर लाखों की धनराशि निकालने की शिकायत शपथ पत्र के माध्यम से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने 30 अक्तूबर को ग्राम सभा की जांच टीम गठित की। इसमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व सहायक अभियंता डीआरडीए को नामित करते हुए जांच के आदेश दिए। सदस्यों ने बताया कि जांच के पांच माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सदस्य ने मुख्यमंत्री से पुनः विशेष कमेटी बनवाकर जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर ग्राम पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, अमन सिंह, हरि सिंह, रानी बहू,सुमन और कमला देवी ने हस्ताक्षर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें