फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पांच दिन बाद भी मंदिर जाने वाले रास्ते जस के तस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। धार्मिक स्थलों के खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत नगर पालिका के दावों तक सीमित रह गई है। श्रावण मास के पांच दिन बाद भी शिवालयों के मार्ग जर्जर हैं। मार्ग पहले ही कच्चे होने से बदहाल थे, अब बारिश से जलभराव के कारण दलदल हो गया है। लोगों के फिसलकर गिरने का भय बना है। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पांच दिन पहले इन मार्गों पर डस्ट डलवाने की बात कही थी, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

सीतापाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर मार्ग सिंचाई विभाग कॉलाेनी तक ठीक था, इसके बाद पाइपलाइन बिछाए जाने से आगे खस्ताहाल हो गया था। कुछ दूरी तक सीसी मार्ग का निर्माण करा दिया गया है, लेकिन लगभग तीन सौ मीटर तक कच्चा मार्ग है। बारिश से अब मार्ग पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। कीचड़ से चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन तक की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। स्कूली बच्चों का सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
-
तालाबपुरा मार्ग पर शनिमंदिर से आगे शिव मंदिर है। शुरुआत में सीसी सड़क है, लेकिन आगे यह जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश से जलभराव हो गया है। आगे तो मार्ग पूरी तरह कच्चा है। निकासी न होने से पानी जमा हो गया है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

-
सफाई निरीक्षक, स्वास्थ्य नायकों को धार्मिक स्थलों की सफाई व मार्गों में जलभराव की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें