फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता दरकिनार, पार्षद कर रहे प्रचार

Sat, 21 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
account book, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
आचार संहिता को धता बताते हुए शहर के अधिकांश पार्षद सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों से साठगांठ कर वह अपने क्षेत्रों में इन दिनों समाजवादी पेंशन योजना की पासबुक बांट रहे हैं। इन पासबुकों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं छपी हैं।
विज्ञापन


2014-15 से प्रदेश में समाजवादी पेंशन योजना लागू हुई थी, इसमें जनपद के कुल 72,069 लोगों को पेंशन दी जा रही है। शहर के लाभार्थियों को पासबुक बांटने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने नगर पालिका को जिम्मेदारी दी थी। नगर पालिका के कुछ कर्मचारी लापरवाही के चलते इन्हें बांट नहीं पाए। अब आचार संहिता के चलते वह इन पासबुकों को नहीं बांट रहे हैं। उन्होंने ये पासबुकें पार्षदों को दे दी हैं, जो अपने क्षेत्र के लाभार्थियों को पासबुक बांटकर प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। इन पासबुकों के प्रथम कवर पृष्ठ पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो बनी हुई हैं और अंदर के पेज पर उनके हस्ताक्षर वाला संदेश लिखा हुआ है। इनका वितरण आचार संहिता का उल्लंघन है।

इनको देनी थी पासबुक
जनपद के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में कुल 72,069 लाभार्थियों को पासबुुक बांटी जानी थी। इसमें नगर पालिका क्षेत्र में कुल 8,631, नगर पंचायत महरौनी के 986, तालबेहट नगर के 832, पाली नगर के 501 शामिल हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड बार क्षेत्र में 9,490, बिरधा में 12,199, जखौरा में 11,684, मड़ावरा में 9,530, महरौनी में 8,549 और तालबेहट में 9,667 लाभार्थियों को पासबुक बांटी जानी थी।
विज्ञापन


अब भी हो रहे आवेदन
नगर क्षेत्र के कई लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे वह क्षेत्रीय पार्षद से नाराज हैं। जून-जुलाई में नगर पालिका के चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में पार्षद अपने वोट बैंक को बचाने के लिए ऐसे लोगों से अभी भी आवेदन ले रहे हैं।
विज्ञापन


पासबुक बांटने का काम कर्मचारियों को दिया था। पार्षदों का पासबुक बांटना गलत है। मामले की जानकारी नहीं है। इसको जल्द रोका जाएगा।
राकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका ललितपुर।

मामले की जांच कराई जाएगी। आचार संहिता में पासबुक बांटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डा. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें