- पंद्रह दिन से खराब चल रहे एस्केलेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर करीब पंद्रह दिन से खराब पड़े एस्केलेटर जल्द ही फिर से चलना शुरू हो जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने एस्केलेटर सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यात्रियों को फिर से यह सुविधा मिलने लगेगी।
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थापित एस्केलेटर तकनीकी कारणों के चलते खराब हो गया था। इसके चलते बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को भारी सामान के साथ प्लेटफार्म दो व तीन से प्लेटफार्म एक पर आने में काफी परेशान होना पड़ रहा था। बुजुर्गों व दिव्यांगों को भारी सामान के साथ थककर कई जगह सीढि़यों पर ही बैठ-बैठकर चढ़ना पड़ा, फिर उतरते समय भी परेशान होना पड़ा। एस्केलेटर एक दो दिन नहीं बल्कि पंद्रह दिन तक खराब होने से यहां समस्या काफी बढ़ गई थी। यहां तक कि वीआईपी शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी एस्केलेटर खराब होने से सीढि़यों से चढ़कर ही जाना पड़ा। ऐसे में कई बार शिकायतें अधिकारियों तक भी पहुंची। अब कंपनी द्वारा एस्केलेटर का खराब सामान मंगा लिया गया है और एस्केलेटर सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही एस्केलेटर सुधरने के बाद खासकर बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी।
-
प्लेटफार्म दो व तीन पर एस्केलेटर में तकनीकी खराबी आ गई थी। एस्केलेटर का खराब सामान मंगा लिया गया है और एस्केलेटर सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यात्रियों को पहले की तरह सुविधा मिल सकेगी।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी