फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद लगेंगे रेलवे स्टेशन पर एस्कलेटर

विज्ञापन
railway tte.jpg - फोटो : railway tte.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) की सुविधा जल्द की मिल सकेगी। इसके लिए रेलवे द्वारा एस्केलेटर का सामान मंगाने का काम शुरू कर दिया है। बारिश के बाद एस्केलेटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने और यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम विकास कार्य किए रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर पूर्व में जहां वाईफाई, बोतल क्रशर मशीन, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए गए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन के लिए दो मंजिला नया भवन बनाने के साथ ही प्लेटफार्म एक की लंबाई व चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही रेलवे द्वारा यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एस्केलेटर भी लगाए जाने हैं। इसकी घोषणा एक वर्ष पहले ललितपुर भ्रमण पर आए प्रयागराज जोन के रेलवे जीएम द्वारा की गई थी, लेकिन बीते कोरोना काल के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, लेकिन अब इसकी टेंडर प्रक्रिया पूूरी की जा चुकी है और अब दिल्ली से एस्केलेटर का सामान मंगाया जा रहा है। बारिश के बाद रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। यह एस्केलेटर प्लेटफार्म पर दोनों ओर यात्रियों को चढ़ने व उतरने के लिए साथ-साथ लगाए जाएंगे, जो आरपीएफ थाने के बगल में नए पुल के पास लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा स्थान चिह्नित कर प्वाइंटर भी बना लिए हैं।
एक कार्यदायी संस्था को रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अधिकारियों की देखरेख में जल्द ही कार्य शुरू करेगी। इस सुविधा से शारीरिक रूप से असहाय व कमजोर एवं बुजुर्गों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में काफी आसानी होगी। फिलहाल अभी इस कार्य में लगभग दो माह से अधिक का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है और इसके लिए कंपनी के द्वारा सामान मंगाया जा रहा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें