फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशानगर-उदयपुरा रेल खंड के साथ पूरा ब्रॉड गेज नेटवर्क हुआ विद्युतीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी मंडल के ईशानगर-उदयपुरा रेल खंड के विद्युतीकरण के साथ ही रेलवे ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह रेलखंड विद्युतीकरण के लिए अंतिम खंड था, जो उत्तर मध्य रेलवे के कुल 3,222 किलोमीटर का ब्रॉडगेज नेटवर्क में गैर विद्युतीकृत था। अब इन रूट की तीन जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को डीजल से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन में परिवर्तित कर दिया गया है। जबकि जल्द ही तीन अन्य ट्रेनों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अपने सभी रेल मार्गों को विद्युतीकृत किया जा रहा था, जिसके तहत अब अंतिम चरण में शेष बचे हुए 76 किलोमीटर लंबे रेल खंड का विद्युतीकरण का कार्य भी पूरा हो चुका है और इस रेल खंड को विद्युत कर्षण के साथ ट्रेन चलाने का प्राधिकरण भी प्राप्त हो गया है। इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे के आगरा व प्रयागराज मंडल में शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका था। अब झांसी मंडल के पूरे ब्रॉडगेज नेटवर्क का भी विद्युुतीकरण कर दिया गया है। इससे अब झांसी मंडल के ईशानगर-उदयुपरा रेल खंड मार्ग पर भी विद्युत कर्षण वाली ट्रेनों को चलाने का प्राधिकार मिल चुका है। इससे अब ट्रेनों के लिए ट्रैक्शन बदलने की आवश्यकता भी खत्म हो गई है, तो अब मोबिलिटी भी बढ़ेगी और इस प्रकार ट्रेनों के समयपालन में भी सुधार होगा। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद उत्तर मध्य रेलवे से चलने वाली तीन जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को डीजल से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन में ले लिया गया है। वहीं जल्द ही तीन जोड़ी अन्य ट्रेनों को इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर लिया जाएगा। प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर सतीश कोठारी ने जानकारी दी कि नव विद्युतीकृत ईशानगर-उदयपुरा रेल खंड के निरीक्षण के दौरान सभी विद्युत व कर्षक संबंधी प्रतिष्ठानों, पोल, ओएचई, टीएसएस व सभी उपकरणों को परिचालनिक दृष्टि से परीक्षण किया गया। सभी प्रतिष्ठानों के कार्य की गुणवत्ता का आंकलन के बाद इस ईशानगर उदयपुरा रेल खंड पर 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें