फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करें-हरिश्चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में योजनाएं बनाई। उन्होंने 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर
कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना तय हुआ। उन्होंने समस्त मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी और मंडल पालकों के साथ चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में दिशा निर्देश दिए। अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। संगठनात्मक तैयारियों और सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गौरव गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन,वरिष्ठ नेता अशोक गोस्वामी,क्षेत्रीय सदस्य बंशीधर श्रीवास,
जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक,जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु,निखिल तिवारी,सुरेश कोंते पूजा रैकवार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें