फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर छुड़ाकर ले भागा दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। प्रशासनिक रोक के बावजूद इस समय क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह किसी को कुछ नहीं समझ रहे है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया। जब एक दंबग वन कर्मियों द्वारा पकड़ा गया अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर छुडा कर भाग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन दरोगा गोधन सिंह वन रक्षक बृजेन्द्र शर्मा के साथ सुनौरी बीट में थे। उसी समय पिपरई के पास उन्हें नीले रंग का ट्रैक्टर क्रमांक यूपी - 94 डब्लू - 2812 दिखा। इसे रोक कर उन्होंने उसमें भरी बालू के प्रपत्र मॉगें। इस पर चालक उन्हें कोई प्रपत्र न दिखा सका। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक आया और उनके मना करने के बावजूद अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर लेकर भाग गया। बाद में वन कर्मी ट्रैक्टर चालक को लेकर कोतवाली ले आए।
इस मामले में वन दरोगा गोधन सिंह ने कार्रवाई करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज कराने के लिए वन कर्मी कोतवाली में मौजूद थे।
विज्ञापन

सुनौरी, सरखड़ी और विजयपुरा है अवैध बालू के गढ़
तालबेहट। इस समय तालबेहट क्षेत्र में दबंग आपराधिक व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बालू का खुले आम कारोबार किया जा रहा है। सुनौरी, सरखड़ी, विजयपुरा में खुले आम पूरे समय अवैध रूप से बालू का कारोबार संचालित हो रहा है। पर, इस कार्य में शामिल दबंगों की दादागिरी के चलते कोई भी उनके खिलाफ आवाज उठाने से डरता है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें