फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अभियंता कराएंगे शहर में सौ फीसदी बिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में मीटर रीडरों के माध्यम से की जाने वाली बिलिंग पूरी न होने पर अधीक्षण अभियंता ने नाराजगी जताई। सौ फीसदी बिलिंग के लिए अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी। पांच सौ से अधिक कनेक्शन वाले गांवों में भी सौ फीसदी बिलिंग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सभी 26 वार्डों में फीडर वार बिलिंग कराई जाती है। हर माह बिलिंग होने के बाद भी सौ फीसदी उपभोक्ताओं की बिलिंग अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिलिंग काफी कम होने से उपभोक्ताओं पर करोड़ों की बकायेदारी है। इसके चलते अब शहर में सौ फीसदी बिलिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा ने अवर अभियंताओं को मीटर रीडरों की मदद से प्रत्येक उपभोक्ता की बिलिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उपखंड अधिकारियों को इसकी मॉनीटरिंग करते हुए प्रत्येक माह उन्हें बिलिंग होने की जानकारी देने के निर्देश दिए। पांच सौ से अधिक कनेक्शन वाले गांवों में भी अवर अभियंताओं की देखरेख में रीडरों से सौ फीसदी बिलिंग कराने की योजना तैयार की गई है, ताकि रीडिंग और एनर्जी के सापेक्ष बिलिंग होने से बकायेदारी का सही आंकड़ा सामने आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें