फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के अवर अभियंता व सहायक अभियंता निलंबित

विज्ञापन
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत के अंतर्गत विकासखंड महरौनी के ग्राम गौना कुसमाड़ स्थित मुक्तिधाम के निर्माण कार्य को मानक अनुरूप नहीं कराने और बीम गिरने के मामले में शासन ने दो अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मुक्तिधाम की बीम क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार प्रमोद कुमार, अवर अभियंता आनंद नारायण और सहायक अभियंता मोतीलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने दोषी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया जिला पंचायत के अवर अभियंता आनंद नारायण और सहायक अभियंता मोतीलाल को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो अभियंताओं पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें