फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक मीटर की एनर्जी की जाएगी रिकॉर्ड

Mon, 19 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
miter, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद के टाउन क्षेत्रों में इंटीग्रेेेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) से किए जा रहे बिजली आपूर्ति में सुधार के अंतर्गत शत-प्रतिशत विद्युत मीटर लगाने की योजना है। इसमें हर कनेक्शनों पर शत-प्रतिशत मॉनीटरिंग यानी मीटर के हिसाब से बिजली का बिल मुहैया कराना शामिल है। साथ ही हर मीटर की एनर्जी रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं, मीटर विभाग में हर कनेक्शनों के विद्युत मीटर की फीडिंग किए जाने का कार्य किया जाना है। साथ ही यह भी देेखना होगा कि कोई भी कनेक्शन बिना मीटर के न रहे। इसके लिए मीटर विभाग के अधिकारियों को टाउनवार जिम्मेेेदारियां सौंपी गई। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद के टाउन क्षेत्र के अंतर्गत तालबेहट, पाली व महरौनी में आईपीडीएस योजना के अंतर्गत करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बिजली आपूर्ति की दशा में सुधार किया जा रहा है। सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि हो रही है। इन टाउन क्षेत्रों में खुले में लगे विद्युत तारों को हटाकर काली रबरयुक्त बंच केबल बिछाई जानी है। साथ ही चिह्नित स्थानों पर 100 केवीए क्षमता ट्रांसफार्मर भी स्थापित होंगे। इसके अलावा विभाग द्वारा मीटर विभाग की देखरेख में शत-प्रतिशत विद्युत मीटर भी स्थापित किए जाने का लक्ष्य है।

अधिशासी अभियंता मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर उक्त आईपीडीएस टाउन क्षेत्रों में लगने वाले मीटरों की मॉनीटरिंग के लिए मीटर विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसके तहत पाली टाउन में टीजीटू अख्तर अली, महरौनी के लिए मोहित सोनी, तालबेहट के लिए विनय साहू व ललितपुर के लिए नेहा पांडेय द्वारा उक्त योजना में विद्युत मीटरों की मॉनीटरिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


50 प्रतिशत कनेक्शनों पर नहीं हैं मीटर
 विद्युत विभाग के तीन उपखंड कार्यालयों के अंतर्गत करीब 43 हजार विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं, जो बिजली का वर्तमान में उपभोग कर रहे हैं। इनमें से करीब 40 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर मीटर नहीं लगे हैं। उनसे फिक्स यूनिट के हिसाब से आइडीएफ बिलों दिए जा रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत अधिक करने के बाद भी वह कम खपत का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में बिजली विभाग को हर माह खपत के हिसाब से हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें