फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बस स्टैंड का अतिक्रमण से सिकुड़ रहा दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अंतरराज्यीय बस स्टैंड अतिक्रमण व अव्यवस्थाओं की चपेट में आ गया है। यहां पर लगीं अस्थाई दुकानें लगने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं आड़ी -तिरछी खड़ी बसों से निकलने में समय बर्बाद हो रहा है। बस स्टैंड से पेट्रोल पंप तक सड़क किनारे लगी दुकानें यातायात में बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन

ललितपुर बस स्टैंड पर प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक निजी बसों का संचालन होता है। साथ ही इस स्टैंड से रोडवेज की भी बसें आती जाती हैं, इसके बाद भी स्टैंड अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता जा रहा है। इसका कारण बस स्टैंड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे बस स्टैंड का स्थान सीमित हो गया है। अब यहां पर पर्याप्त मात्रा में बसें खड़ी नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा टैक्सी चालक सवारियों को बैठाने के लिए बस के बीच टैक्सी ले जाते हैं। ऐसे में अव्यवस्था बन जाती है। कई बार राहगीर इस अव्यवस्था में वाहनों से टकराकर चुटहिल हो जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
रोडवेज बसों के स्थान पर खड़ी कर रहे निजी बसें
मुख्यालय पर बीते माह बस खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रोडवेज बसों को खड़ा करने के लिए स्थान चिंह्ति किया है, लेकिन इस स्थान पर निजी बसें खड़ी हो रही हैं। इससे रोडवेज बसों को निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सवारियों का अधिक समय खराब हो रहा है। इसके साथ ही यहां टूरिस्ट बसों का जमावड़ा हो जाता है। कई टूरिस्ट बसों के बुकिंग कार्यालय व अन्य दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे कई बार बसों के ओवरटेक में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर चालान किया जाता है। अतिक्रमण के लिए नगर पालिका को पत्राचार किया गया है। - अनुज गंगवार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें