फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिमाफियाओं की आई शामत, डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
encrochment will be removed
विज्ञापन
अवैध कब्जा वाली जमीन होगी अतिक्रमणमुक्त: डीएम
विज्ञापन

ललितपुर। अब जिले में चिह्नित भूमाफियाओं की शामत आ गई है। डीएम ने एंटी भूमाफिया समीक्षा बैठक में कार्रवाई का निर्देश देते हुए पैमाइश कराकर अवैध कब्जे वाली जमीन खाली कराने को कहा है। पूर्व में सिंचाई विभाग की जमीनों पर अवैध पट्टे जारी करने वाले अधिकारियों की सूची तलब की।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मानवेंद्र सिंह ने समस्त विभागों की सरकारी जमीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन जमीनों पर कब्जे की लगातार आ रही शिकायतों के बारे में अब तक की प्रगति की समीक्षा की। वनाधिकारी ने बताया कि वन विभाग की 511 हेेक्टेयर जमीन पर कब्जा था, जिसमें से 194 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। शेष पर अभी भी अतिक्रमण है। डीएम ने निर्देश दिए कि अवैध कब्जों के संबंध में तहसीलवार सूची उपलब्ध कराएं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ने विभाग की जमीन पर कब्जा होने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए मोहल्ला चौकाबाग और कैलगुवा चौराहे पर पीडब्ल्यूडी की जमीनों पर कब्जा हटाने के संदर्भ में भेजे गए पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर चेतावनी दी और कहा कि यदि 15 दिन के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई तो लोक निर्माण विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी के पास अपने अधीनस्थ छह विभागों की जमीनों पर अवैध कब्जों की कोई सूची उपलब्ध नहीं थी। डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। पूर्व में सिंचाई विभाग की जमीनों पर अवैध पट्टे जारी करने वाले अधिकारियों की सूची तलब की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ग्राम खिरियामिश्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। डीएम ने एसडीएम सदर से कहा कि पैमाइश कराकर कब्जे की जमीन खाली कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि मवेशी बाजार और कटरा बाजार में नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण है, जिसे अभियान चलाकर खाली कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि डॉ. अंबेडकर छात्रावास वर्णी चौराहे के पास समाज कल्याण विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को सरकारी जमीन खाली कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले में चिह्नित 49 भूमाफियाओं पर अब तक कार्रवाई की समीक्षा की। बताया कि सभी भूमाफिया जिन्होंने कोर्ट में शरण ले रखी है, उनके खिलाफ मुकदमों की प्रभावी पैरवी की जाए और जिन भूमाफियाओं के खिलाफ अर्थदंड लगाया गया है, उनसे अर्थदंड की वसूली सख्ती से की जाए।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी महरौनी ज्ञानेश्वर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें