फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के केबिन में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट

Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के लिए मांग रहे थे रुपये
विज्ञापन

बाइक सवार दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बाइक सवार दो युवकों ने गोविंद सागर बांध पर स्थित कंट्रोल केबिन में घुसकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों मारपीट कर दी। पुलिस ने दो अज्ञातों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को गोविंद सागर बांध पर बने कंट्रोल केबिन में सिंचाई विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पर पहुंचे और कर्मचारियों से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये देने से इंकार करने पर दोनों युवकों ने लाठी-डंडो से कर्मचारियों से मारपीट कर दी। जिससे कर्मचारी अमित कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़ित अमित कुमार की तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि कर्मचारी से मारपीट करने वालोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें