अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक और समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान की जयंती विभिन्न समाज सेवी संगठनों द्वारा मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने महिला शिक्षा पर जोर दिया।
सोमवार को मैस्काट माडर्न स्कूल में भारतीय मुस्लिम महासभा और मैस्कॉट माडर्न स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सर सैयद अहमद खान की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डा. कादिर खान ने बेटी पढ़ाओ - बेटी बचाओ अभियान पर विचार प्रकट कर महिला शिक्षा पर जोर दिया। हाजी उस्मान अंसारी ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। वह दो परिवारों के बीच सेतु का कार्य करती है। इस अवसर पर शरीफ कुरैशी, हाशिम अली, वकील अहमद, शमीम खान आदि मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज पंचायत के तत्वावधान में मुकरयाना में सर सैयद अहमद खान की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद रफीक खुश्तर के अलावा सलमान हैदर, मोहम्मद कामिल, दीपमाला कुशवाहा, हाफिज रियाज आदि मौजूद रहे।
इधर आजाद हिंद समाज सेवा समिति के कार्यालय पर मोहम्मद अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिसमें मोहम्मद असद सुलेमानी, राशिद खान, मुश्ताक, रसीद खान आदि मौजूद रहे।