फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर

Mon, 30 Nov 2026 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाई जा रही है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने ललितपुर और महरौनी विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पात्र महिलाओं और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 388, 389 और 390 तथा महरौनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 406 और 407 का जायजा लिया। इस दौरान महिला मतदाताओं से संवाद कर उनके नाम सूची में शामिल कराने के लिए मौके पर ही फॉर्म भरवाए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला और युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही न बरती जाए और सभी कर्मचारी पारदर्शिता के साथ काम करें।

बूथों पर पहुंचे लोग, नए नाम जुड़वाने को भरे फॉर्म
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को शहर के विभिन्न बूथों पर बीएलओ ने लोगों के आवेदन लिए। गांधीनगर प्रथम स्थित प्रशांति विद्या मंदिर के बूथ संख्या 509 पर नए नाम जोड़ने के 12, संशोधन के चार और नाम हटाने का एक फॉर्म भरा गया। गांधीनगर द्वितीय स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के बूथ संख्या 507 पर नए नाम जोड़ने के 16, संशोधन के दो और नाम हटाने के दो आवेदन मिले। बूथ संख्या 506 पर नए नाम जोड़ने के चार, संशोधन का एक और नाम हटाने के दो आवेदन आए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर प्रथम और नेशनल कॉन्वेंट स्कूल गांधीनगर द्वितीय में भी बीएलओ ने आवेदन लिए। बूथ संख्या 502 पर पांच, 503 पर चार, 504 पर पांच और 505 पर चार लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें