फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के बढ़ा दिया बिजली लोड

Sun, 15 May 2016 12:44 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा दो माह पूर्व पांच हजार उपभोक्ताओं के लोड बिना मीटरों की जांच किए ही बढ़ा दिए गए थे। अब उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद जांच में प्रतिदिन चार से पांच उपभोक्ताओं के लोड कम पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में 24 हजार से अधिक घरेलू, 3,500 से अधिक वाणिज्यिक, 50 औद्योगिक व चक्की कनेक्शनधारकों द्वारा बिजली कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा खपत के आधार पर मीटरों में आ रही डिमांड के अनुसार लोड का निर्धारण किया जाता है। विभाग ने तीन महीने पूर्व विद्युत चोरी रोकने, ओवरलोड कम करने, मीटरों में आ रही डिमांड के आधार पर लोड बढ़ाने और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए विद्युत अभियान चलाया था। इसमें विद्युत अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मीटरों की जांच की गई, विद्युत लोड बढ़ाया गया, मीटरों से पहले कट मिलने पर विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन, अभियान के बाद भी सभी कनेक्शनों की जांच पूरी नहीं हो सकी थी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच किए बिना ही दो माह पूर्व करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के विद्युत लोड एक साथ बढ़ा दिए थे।

खपत अधिक करने वाले उपभोक्ताओं को तो कोई खास असर नहीं पड़ा, लेकिन बहुत से उपभोक्ताओं के बिजली के बिल विद्युत भार खपत से दोगुने हो गए हैं। ऐसे में यह उपभोक्ता विद्युत विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं। अब रोजाना तमाम उपभोक्ता खपत के सापेक्ष अधिक लोड बढ़ाए जाने की शिकायत करने विभाग में आ रहे हैं। अभियंताओं द्वारा उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच करने पर प्रतिदिन चार से पांच उपभोक्ताओं के लोड कम पाए जा रहे हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी कहते हैं कि मीटरों की जांच कराई जा रही है और डिमांड के आधार पर ही लोड बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें