संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बुधवार को एक बार फिर हंसारी से तालबेहट आई 66 केवी लाइन में फॉल्ट से पूरे क्षेत्र की बिजली दोपहर तीन बजे से देर शाम तक ठप रही। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश में मौसम में लोगों को बिजली की गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर तीन बजे टाल के पास फाल्ट आने से पूरे क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। कर्मचारियों ने बारिश के मध्य फॉल्ट खोजना शुरू किया। रात में साढे़ सात बजे फॉल्ट मिल सका। समाचार लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप थी।
00
पानी की आपूर्ति भी रही प्रभावित : मंगलवार को पर्याप्त बिजली आने के बावजूद पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जल संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि वहां लगी 40 एचपी की मोटर के जल जाने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित रही।