ललितपुर के महरौनी तहसील के भैरा गांव में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बुधवार को दो भाइयों समेत तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जिसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम भैरा में बुधवार को डायरिया से दो भाइयों समेत तीन मासूम की मौत हो गई। तीन अन्य लोग भी डायरिया की चपेट में आए गए। इनमें एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं तीन को सीएचसी महरौनी में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। संभावना है कि हैंडपंप के दूषित पानी से बीमारी फैल गई है। समय पर उपचार न मिलने से हालत गंभीर होने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
ग्राम भैरा में सहरिया बस्ती में 20 अगस्त की रात में आठ वर्षीय सौरभ पुत्र सिब्बू व आठ वर्षीय शाहिल, चार वर्षीय देवकीनंदन पुत्र पप्पू की हालत को उल्टी दस्त होने लगे। इस सौरभ को लेकर सीएचसी महरौनी लाए, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां पर उपचार के बुधवार को उसकी दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं साहिल व देवकीनंदन की भी हालत बुधवार अधिक खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में सीएचसी महरौनी पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उल्टी दस्त से एक साथ गांव में तीन मासूमों की मौत होने पर प्रशासन समेत स्वासथ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में स्वास्थ्य टीमें गांव में पहुंची। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपजिलाधिकारी महरौनी भी ग्राम भैरा पहुंचे। हालात की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मोहल्ला में लगे हैंडपंप के पास से निकले नाले से पानी दूषित होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दो परिवारों में डायिरया फैल गया है। समय पर अस्पताल न पहुंचने से हालत गंभीर हो गई जिस कारण इन तीनों बच्चों की मौत हो गई है।