ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बरखिरिया में पांच दिन बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। ग्राम प्रधान ममता नायक ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द आपूर्ति चालू कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि 15 अप्रैल को आई आंधी में कई खंभे टूटकर गिर गए थे। तार भी टूट गए थे, लेकिन अब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। गर्मी में बिना बिजली के रहना दूभर हो रहा है। रात में पंखा व कूलर न चलने से हाल बेहाल है। साथ में बताया कि टूटे हुए खंभे कई स्थानों पर सड़क पर ही पड़े हैं, इससे आवाजाही में समस्या हो रही है।