फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रैली निकालकर मतदाता जागरुकता की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में सुबह आठ बजे जीआईसी परिसर से जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण है। हमें स्वयं अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए एवं अपने आसपास रहने वाले लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि विगत वर्षों में ललितपुर में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार 80 प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए जागरुकता अभियान आवश्यक है। उन्होंने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि आप सभी अपने गांव मोहल्लों में मतदान हेतु लोगों को प्रेरित करें। उपजिलाधिकारी सदर ने मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होकर श्रीतुवन प्रागंण में समाप्त हुई। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश, पूनम मलिक, डॉ मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डॉ राजीव निरंजन, अरुण बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें